इस बड़ी फिल्म से अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं मानुषी छिल्लर

By रेनू तिवारी | May 08, 2019

मानुषी छिल्लर ने 2017 में जब से मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है तब से उनके बॉलीवुड में आने की चर्चा बार-बार हो रही है। लेकिन दो साल बाद मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। खबरों आ रही हैं कि मानुषी छिल्लर खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। गलियारों में खबरें छाई हुए है कि अक्षय और मानुषी  ऐतिहासिक योद्धा रहे पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में लीड कास्ट हो सकते हैं। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूसर करेगा।

सूत्रों की माने तो, मानुषी छिल्लर इस बायोपिक में अक्षय कुमार के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। उन्हें 'पृथ्वीराज चौहान' की बायोपिक के लिए साइन भी कर लिया गया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में सैफ अली खान के साथ तब्बू आएंगी नजर

पिछले दिनों अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहीं मानुषी छिल्लर फिल्म में राजकुमारी संयुक्ता का रोल निभाएंगी। बता दें कि मानुषी इन दिनों अपने डेब्यू की तैयारी में बिजी हैं। इतना ही नहीं मानुषी एक्टिंग और डांस वर्कशॉप भी अटेंड कर रही हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप

CDS General NS Raja Subramani ने कहा, युद्ध में अब कोई स्थान सुरक्षित नहीं