मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, माफी की मांग की, जानें पूरा मामला

By अंकित सिंह | Feb 14, 2025

दिल्ली के राजौरी गार्डन से बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से माफी की मांग की। यह मांग दिल्ली की एक अदालत द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को हत्या का दोषी ठहराए जाने के दो दिन बाद आई है, जिसमें अब उन्हें अधिकतम मौत की सजा और न्यूनतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। इसको लेकर भाजपा नेता ने राहुल गांधी को एक पत्र भी लिखा है।

इसे भी पढ़ें: Delhi CM: इन्हीं में से कोई एक बन सकता है मुख्यमंत्री, 19 या 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह की संभावना

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कुमार को दोषी करार दिया और सजा पर बहस की तारीख 18 फरवरी तय की। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी को दोषी ठहराया जाता है... अगली सुनवाई के दौरान सजा पर फैसला दिया जाएगा।’’ विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा, ‘‘यह भी साबित हो गया है कि हमलावर भीड़ का हिस्सा होने के नाते कुमार घटना के दौरान शिकायतकर्ता के पति जसवंत सिंह और बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या करने का दोषी है।’’ 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Adani Power को क्यों मिली 1320 मेगावाट की परियोजना, सरकार ने दी सफाई

Barcelona ने नए Season की शुरुआत में 7 लगातार Wins के साथ दागे 33 Goals

Tata Electronics ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए Nexperia और Fujifilm संग किए समझौते

ICC के नए उपाध्यक्ष बने Tavengwa Mukuhlani, Imran Khwaja की जगह 2027 तक संभालेंगे पद