प्रोफेसरशिप का पंजाब विवि का प्रस्ताव मनमोहन ने स्वीकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2016

चंडीगढ़। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जवाहरलाल नेहरू चेयर के लिए प्रोफेसरशिप के पंजाब विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को स्वीकार करने पर सहमति जताई है। पीयू के कुलपति अरुण कुमार ग्रोवर ने मंगलवार को एक मासिक बैठक में कहा कि उनके अलावा प्रसिद्ध अर्थशास्त्री योगेंद्र के. अलघ और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित इला भट्ट ने भी क्रमश: डॉक्टर मनमोहन सिंह चेयर और महात्मा गांधी चेयर के लिए प्रोफेसरशिप के प्रस्ताव स्वीकार करने पर सहमति जताई है।

 

ग्रोवर ने पीयू के शिक्षकों से विश्वविद्यालय वेबसाइट पर अपने बायोडेटा अपडेट करने के लिए कहा।

प्रमुख खबरें

NRC का छिपा रूप है SIR : Akhilesh Yadav

थाई और कंबोडियाई नेताओं ने संघर्षविराम नवीनीकृत करने पर सहमति जताई: Donald Trump

Lucknow में फंदे से लटका मिला सिपाही, पुलिस ने जांच शुरू की

High Court ने आरएमएल के पास शराब की दुकान का लाइसेंस जारी करने और खुलेआम पीने पर नाराजगी जताई