मनोज सिन्हा ने आतंकवादी हमले में मारी गई टीवी कलाकार और पुलिसकर्मी के परिवारों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

श्रीनगर|  जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी हमले में मारी गईं टीवी कलाकार अमरीन भट और पुलिस कांस्टेबल सैफुल्लाह कादरी के परिजनों से रविवार को मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आतंकवादियों ने पिछले सप्ताह दोनों की हत्या कर दी थी।

उपराज्यपाल सिन्हा ने ट्वीट किया, अमरीन भट के परिवार के सदस्यों से बडगाम में उनके आवास पर मुलाकात की। वह मजबूत इरादों वाली एक महिला थीं और अपने परिवार का एक महत्वपूर्ण स्तंभ थीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन अमरीन के परिवार को हरसंभव सहायता और समर्थन प्रदान करेगा।

सिन्हा ने कहा, हम अमरीन के अदम्य साहस की भावना को हमेशा याद रखेंगे। गौरतलब है कि अमरीन भट की हत्या के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादी 26 मई को पुलवामा जिले में अवंतीपुरा के अगनहंजीपुरा क्षेत्र में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे।

इसके बाद उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर के सौरा इलाके में पुलिस कांस्टेबल सैफुल्लाह कादरी के परिवार से मुलाकात की। आतंकवादियों ने 24 मई को सैफुल्लाह कादरी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में उनकी सात वर्षीय बेटी घायल हो गई थी।

उपराज्यपाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, भारत के सबसे बहादुर सिपाही जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवान सैफुल्लाह कादरी की घायल बेटी से मिलने के लिए श्रीनगर के सौरा इलाके का दौरा किया। उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और पीड़ित परिवार को हर मदद और सहायता का आश्वासन दिया। इस माह कश्मीर में आतंकवादी हमलों में कादरी समेत तीन पुलिसकर्मियों की हत्या हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन