जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान, कोविड-19 के चलते इस बार सांकेतिक रहेगी अमरनाथ यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के चलते वार्षिक अमरनाथ यात्रा को इस बार सांकेतिक रखने का निर्णय लिया है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमरनाथ की 56 दिन की यात्रा को पहलगाम और बालटाल मार्ग से 28 जून से शुरू करने और 22 अगस्त को समाप्त करने का प्रस्ताव था। पिछले वर्ष भी महामारी के कारण अमरनाथा यात्रा स्थगित कर दी गई थी। उप राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को ऐसी तैयारियां करने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालु गुफा मंदिर में होने वाली सुबह और शाम की आरती में डिजिटल तरीके से शामिल हो सकें।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त बोले, सभी तटबंध सुरक्षित, कहीं भी चिंताजनक परिस्थित नहीं

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि धार्मिक आयोजन को सांकेतिक रखने का निर्णय एसएएसबी के सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद लिया गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड के सदस्यों के साथ बैठक के बाद उप राज्यपाल ने मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, प्रधान सचिव (गृह) शालीन काबरा, उप राज्यपाल के प्रधान सचिव नीतीश्वर कुमार से भी विचार-विमर्श किया।

कुमार एसएएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं। सिन्हा ने इस बात पर जोर दिया कि गुफा मंदिर में ‘आरती’ के लिए आने वाले पुजारी कोविड से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करें। एसएएसबी के सीईओ कुमार ने बताया कि श्राइन बोर्ड ने भगवान शिव के दंड ‘छड़ी मुबारक’ को गुफा मंदिर में 22 अगस्त को पहुंचाने के सारे इंतजाम किए है। रक्षा बंधन वाले दिन यह यात्रा समाप्त होती है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द