उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त बोले, सभी तटबंध सुरक्षित, कहीं भी चिंताजनक परिस्थित नहीं

UP relief commissioner
प्रतिरूप फोटो

प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 04 अब तक कुल 22 पशु शिविर स्थापित किये गये है। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2150 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 9,740 है।

प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थित नहीं गत 24 घंटे में प्रदेश में 2.3 मिमी वर्षा हुई है जो सामान्य वर्षा से 2.7 मि0मी0 के सापेक्ष 85 प्रतिशत है। प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 127 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 45.9 के सापेक्ष 277 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 42 टीमें तैनाती की गयी है। 26 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है, 58 मेडिकल टीम लगायी गयी है। शारदा नदी-पलियाकला लखीमपुर खीरी में, रोहिनी नदी-त्रिमोहिनी घाट महाराजगंज में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 248 बाढ़ शरणालय तथा 302 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है।

इसे भी पढ़ें: क्या योगी के अलावा कोई और होगा सीएम का नया चेहरा? स्वामी प्रसाद मोर्य ने दिए बड़े संकेत

प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 04 अब तक कुल 22 पशु शिविर स्थापित किये गये है। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2150 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 9,740 है। उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। गत 24 घंटे में प्रदेश में 2.3 मि0मी0 वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 2.7 मि0मी0 के सापेक्ष 85 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 127 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 45.9 के सापेक्ष 277 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 42 टीमें तैनाती की गयी है, 26 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 58 मेडिकल टीमें लगायी गयी है।

प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 4821 फूड पैकेट वितरित किए गये हैं। उन्होंने बताया कि शारदा नदी-पलियाकला लखीमपुर खीरी में, रोहिनी नदी-त्रिमोहिनी घाट महाराजगंज में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 248 बाढ़ शरणालय तथा 302 बाढ़ चैकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 04 अब तक कुल 22 पशु शिविर स्थापित किये गये है। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 2150 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 9,740 है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़