करारी शिकस्त के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, हाईकमान ने पद पर बने रहने को कहा

By अंकित सिंह | Feb 12, 2020

दिल्ली में चुनावी हार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें अभी इस पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी तरीके से हार हुई है। मनोज तिवारी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर से इस्तीफा देने की बात की है।

आपको बता दें कि 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद भाजपा को बड़ी जीत की उम्मीद थी। खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा था कि एग्जिट पोल भले ही कुछ और दावे कर रहे हो लेकिन भाजपा दिल्ली में 48 सीट जीतेगी। पर 11 फरवरी को चुनावी नतीजों ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भाजपा 70 में से सिर्फ 8 सीटें जीत पाई।

प्रमुख खबरें

MEA Briefing में पूछा गया अमेरिकी हरकत और JD Vance की बदजुबानी पर सवाल, India ने Trump प्रशासन कर दिया तीखा पलटवार

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात