मनोज तिवारी का केजरीवाल पर निशाना, कहा जिन्हें भ्रष्टाचारी कहते थे अब उन्हीं के साथ खड़े

By रितिका कमठान | May 21, 2023

दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच खींचतान लगातार जारी है। दोनों पार्टियां लगातार एक दूसरे पर आरोप मढ़ती नजर आ रही है। इसी बीच रविवार 21 मई को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

 

ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सांसद मनोज तिवारी ने की थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल से जुड़े हैं उन सभी का कद भी काफी कम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ही सबसे अधिक भ्रष्ट है। मनोज तिवारी ने निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल किसी समय में जिन लोगों को भ्रष्टाचार का पर्याय मानते थे आज उन्हीं सब के साथ केजरीवाल खुद भी खड़े दिखते है। आम जनता भी समझ चुकी है कि दूसरों को भ्रष्ट बताने वाले अरविंद केजरीवाल खुद भी सबसे बड़े भ्रष्टाचारी है।

 

मनोज तिवारी ने कहा कि जिन लोगों पर किसी समय में अरविंद केजरीवाल आरोप लगाया करते थे आज के समय में उनके साथ ही मिल रहे है। केजरीवाल के सभी करीबी जेल में बंद है। रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और तजस्वी यादव ने उनसे मुलाकात की है। इन लोगों को केजरीवाल किसी समय में भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति मानते थे मगर आज उनके साथ ही खड़े है।

 

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जैसे ही आया वैसे ही अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। सरकार उन अधिकारियों के पीछे पड़ी थी जो उनकी सरकार में किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में राजनीति के स्तर को बहुत निम्न कर दिया है। 

प्रमुख खबरें

रूसी सबमरीन पर यूक्रेन का बड़ा अटैक, भयंकर गुस्से में पुतिन!

National Herald Case: सोनिया-राहुल समेत कई लोगों को राहत, ED की चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान लेने से इनकार

भारत के लिए नेपाल ने पलट दिया पूरा नियम, नोट बैन पर सरकार का बड़ा फैसला

Jordan किंग से मिलकर मोदी ने किया ऐसा ऐलान, झूम उठे 140 करोड़ भारतीय