पंजाब का खोया हुआ गौरव बहाल करेंगे: मनप्रीत बादल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2017

चंडीगढ़। पंजाब कैबिनेट में शामिल किये गये मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आज कहा कि अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता राज्य का ‘खोया हुआ गौरव’ हासिल करना है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंजाब की खोई हुयी प्रतिष्ठा बहाल करने के लिए हम लोग काम करेंगे।’’ शिअद-भाजपा सरकार में 2007 में वित्त मंत्री के रूप में काम करने वाले मनप्रीत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता ‘शिअद-भाजपा शासन काल में पूरी तरह ध्वस्त हो गयी राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाना है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य को विकास और प्रगति के पथ पर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने संकेत दिया कि कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती शिअद-भाजपा सरकार की कुछ ‘असंतुलित’ नीतियों को समाप्त करेगी।

 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: मोटरसाइकिल की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर में तीन लोगों की मौत, एक घायल

अरावली पर्वतश्रृंखला पर जारी सियासत के बीच सजग हुई सरकार से जगी उम्मीदें

Assam के एक स्कूल में क्रिसमस समारोह से पहले तोड़फोड़ के मामले में चार गिरफ्तार

Hardoi में ईदगाह के पास युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया