श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी टैक्सी, कई लोगों की की मौत की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2022

श्रीनगर।जम्मू कश्मीर के जोजीला पास में एक टैक्सी के गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत होने की आशंका है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात एक टैक्सी श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई।

इसे भी पढ़ें: विनय कुमार सक्सेना नियुक्त हुए दिल्ली के नए उपराज्यपाल, बृहस्पतिवार को लेंगे शपथ

जोजीला पास करीब 3,400 मीटर की ऊंचाई पर है। यह टैक्सी करगिल से श्रीनगर जा रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना के जवान और स्थानीय नागरिक हादसे का शिकार हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: किचन सिंक के नीचे कभी नहीं रखना चाहिए ये चीजें, वरना घर आ सकती है निगेटिव एनर्जी

Kota के कुन्हाड़ी इलाके में नहर में गिरने से एक छात्र की मौत

Meerut में बच्ची से दुष्कर्म के लिए व्यक्ति को 10 साल की सजा

पासपोर्ट प्राधिकरण नवीनीकरण के लिए यात्रा कार्यक्रम नहीं मांग सकता : Supreme Court