प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत कई नेताओं ने दी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

By Suyash Bhatt | Nov 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि प्राकृतिक संसाधन और कला-संस्कृति से समृद्ध यह प्रदेश यूं ही निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा की मध्य प्रदेश धर्म व संस्कृति की एक ऐसी भूमि है जिसने अपने परिश्रम से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारत का दिल कहे जाने वाला मध्यप्रदेश धर्म व संस्कृति की एक ऐसी भूमि है जिसने अपने परिश्रम से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। कृषि कल्याण से लेकर गरीब कल्याण तक अंत्योदय के पथ पर अग्रसर राज्य के सभी निवासियों को व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुले सिनेमा हॉल, शादी और अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेंगे 200 लोग 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर प्रदेश वासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की सभी भाइयों-बहनों व भांजे-भांजियों को हार्दिक बधाई। हमारा प्राणों से प्यारा प्रदेश विकास पथ पर तीव्रतम गति से गतिमान हो, हम सब मिलकर प्रदेश की प्रगति और उन्नति में योगदान दें। आइये, नवनिर्माण में जुट जायें।

प्रमुख खबरें

R Ashwin का MS Dhoni पर बड़ा बयान, स्पिनर्स के लिए उनसे बेहतर Keeper कोई नहीं

क्यों खास है Bada Mangal? हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 Special भोग, जानें पौराणिक महत्व

Jabalpur Bargi Dam Tragedy: चाचा-भतीजे का शव बरामद, मरने वालों की संख्या 13 हुई

Pune Rape-Murder Case: बेटी के लिए इंसाफ की जंग, पीड़ित पिता ने नेताओं के लिए दरवाजे बंद किए