बढ़ते तापमान की वजह से झेलनी पड़ सकती है कई गंभीर समस्याएं, ऐसे करें गर्मी से अपना बचाव

By एकता | Mar 29, 2022

कड़कड़ाती ठंड के बाद अब भारत के कई हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्च के महीने में ही उत्तर भारत के कई हिस्सों में जून जैसी गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। रविवार को नई दिल्ली में 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने भी चेतवानी जारी की थी और कहा था कि दिल्ली में मार्च से मई तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इसी बीच विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि इस तरह बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी से संबंधित कई गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बढ़ गया है यूरिक एसिड तो गर्मियों में करें नींबू पानी का सेवन, जल्द मिलेगी राहत

यूएस सीडीसी के अनुसार, हीट स्ट्रोक गर्मी की वजह से होने वाली सबसे गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में शरीर का तापमान 10 से 15 मिनट के अंदर  40.0 डिग्री सेल्सियस तक या इससे अधिक बढ़ जाता है जिसकी वजह से सिरदर्द, चक्कर आने जैसी कई समस्याएँ हो सकती हैं। हीट स्ट्रोक के उपचार में देरी होने की वजह से पीड़ित व्यक्ति की मौत भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मॉडल ने इंटरव्यू में किया खुलासा, कहा- पति सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए, रोमांस के लिए बॉयफ्रेंड

गर्मी के मौसम में हीट स्ट्रोक के साथ साथ हाइपोनेट्रेमिया के मामले भी बढ़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि गर्मियों में शरीर में पसीना आता है जिसकी वजह से खून में से सोडियम का स्तर कम हो जाता है। खून में सोडियम का स्तर कम होने की वजह से मतली, चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी परेशानियां होने लगती है। हाइपोनेट्रेमिया की वजह से हार्ट, किडनी और लिवर पर काफी बुरा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: लैक्मे फैशन वीक के नए शो स्टॉपर बने AAP नेता राघव चड्ढा, हीरो की तरह किया रैम्प वॉक, वीडियो वायरल

नीचे डॉ शाह द्वारा बताएं गए इन टिप्स की मदद से आप गर्मी की वजह से होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं से बच सकते हैं-

- हल्के रंग और हल्के वजन वाले कपड़े पहनें।

- धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। बाहर जाते समय छाता लेकर या टोपी पहनकर जाएँ।

- खूब सारा पानी और जूस जैसे नारियल पानी, नींबू पानी पाएं।

- शराब, सॉफ्ट ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों का सेवन करने से बचें।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने BJP पार्षद Sugathan की एहतियाती हिरासत रद्द की, रिहाई का आदेश

Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल

Shehbaz Sharif ने इमरान खान की पार्टी PTI को बातचीत का दिया न्योता, मार्च रोकने की अपील

Adani Airports को केंद्र का निर्देश, Navi Mumbai एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का शिफ्टिंग फैसला टालें