उपराष्ट्रपति पद के चुनावों में विपक्ष की उम्मीदवार बनाए जाने पर सामने आई मार्गरेट अल्वा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ये मेरे लिए सम्मान की बात

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2022

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मार्गरेट अल्वा 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार हैं। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा, "भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा होंगी।" यह घोषणा भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) द्वारा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उसके उम्मीदवार होने की घोषणा के एक दिन बाद हुई। भारत के उपराष्ट्रपति पद के चुनावों में विपक्ष की उम्मीदवार बनाए जाने पर मार्गरेट अल्वा की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

इसे भी पढ़ें: संसद सत्र से पहले केंद्र की सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस ने पीएम मोदी की अनुपस्थिति पर उठाए सवाल

इससे पहले मार्गेट अल्वा के नाम का ऐलान करते हुए शरद पवार ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह किसी सम्मेलन में व्यस्त थीं। हमने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने कुछ दिन पहले (यशवंत सिन्हा के लिए) समर्थन की घोषणा की और जल्द ही (मार्गरेट अल्वा के लिए) अपने समर्थन की घोषणा करेंगे।"विपक्षी नेताओं ने राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुई बैठक के बाद उनके नाम को अंतिम रूप दिया, जिसमें कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआईएम, राजद, सपा और अन्य सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing