सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण 2.22 लाख करोड़ रुपये घटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2025

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 2.22 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत बढ़ गई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 1,14,687.7 करोड़ रुपये घटकर 18,83,855.52 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को ही हुआ।

इन्फोसिस की बाजार हैसियत 29,474.56 करोड़ रुपये घटकर 6,29,621.56 करोड़ रुपये रह गई। एलआईसी का मूल्यांकन 23,086.24 करोड़ रुपये घटकर 5,60,742.67 करोड़ रुपये पर और टीसीएस का मूल्यांकन 20,080.39 करोड़ रुपये घटकर 11,34,035.26 करोड़ रुपये रह गया।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 17,524.3 करोड़ रुपये घटकर 5,67,768.53 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 17,339.98 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,67,449.79 करोड़ रुपये पर आ गया।

इस रुख के उलट एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 37,161.53 करोड़ रुपये बढ़कर 15,38,078.95 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 35,814.41 करोड़ रुपये बढ़कर 10,53,823.14 करोड़ रुपये रही।

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 20,841.2 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 11,04,839.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,685.34 करोड़ रुपये बढ़कर 7,44,449.31 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

Yes Milord: दिल्ली में 75 लाख नाम कटने का खतरा! SIR पर अब होगी सुप्रीम सुनवाई

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन