सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5.13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

नयी दिल्ली। व्यापक रूप से सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,445.86 अंक या 9.60 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को कुछ समय के लिए सेंसेक्स 51,000 अंक के स्तर को भी पार कर गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: 50 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाई उंची छलांग

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बाजार हैसियत 16,942.01 करोड़ रुपये बढ़कर 11,85,021.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 13,907.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,41,947.58 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. का 1,632.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,33,431.50 करोड़ रुपये रहा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम