Diwali : बाजार में रौनक बढ़ी, दिवाली से पहले धनतेरस में सोने की बिक्री तेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

नयी दिल्ली/मुंबई। बाजार में दीपावली से पहले धनतेरस की सकारात्मक शुरुआत हुई और महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों में ढील के साथ मांग में तेजी देखने को मिली। धनतेरस के मौके पर सोना और चांदी की खरीदारी भी तेज है। सोने की कीमतों में नरमी से भी खरीदारी बढ़ी। हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को कीमती धातुओं से लेकर बर्तनों तक की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। व्यापारियों को उम्मीद है कि सोने की बिक्री महामारी से पहले के स्तर को हासिल कर लेगी। व्यापारियों ने यह भी कहा कि सुबह 11.30 बजे (मुहूर्त समय) के बाद बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ी और यह सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना की क्षतिग्रस्त पनडुब्बी समुद्र के नीचे पर्वत से टकरायी थी: अधिकारी

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि यह तिमाही हाल के वर्षों में सबसे बेहतरीन तिमाही होगी।’’ अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण स्थानीय परिषद के चेयरमैन आशीष पेठे ने कहा कि इस साल उपभोक्ता मांग बहुत सकारात्मक है और मूल्य के लिहाज से बिक्री पिछले साल की तुलना में 10-15 प्रतिशत अधिक होगी और मात्रा के लिहाज से यह 2019 के स्तर के बराबर रहेगी। उन्होंने कहा कि देश भर में, खासकर उत्तर, पूर्व और पश्चिमी क्षेत्रों में बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

DUSU Election 2026-27 के चार पदों के लिए वोटों की गिनती शुरू

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में