दो दिन की गिरावट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 658 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,160 के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 657.67 अंक उछाल आया। इसके साथ ही बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 657.67 अंक बढ़कर 57,237.56 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 204.35 अंक उछलकर 17,158.30 पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप की खबरों के बीच इस एक्टर के साथ दिखीं कियारा अडवाणी, फैंस ने पूछा - 'सही में ब्रेकअप कर लिया क्या?'

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान में थे। अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, सोल और शंघाई मध्य सत्र के सौदों में तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत बढ़कर 103.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 3,302.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रमुख खबरें

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता

ByteDance के Zhang Yiming बने Asia के सबसे अमीर शख्स, Gautam Adani छूटे पीछे

AQIS आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, UP ATS ने तमिलनाडु से मकसूद अली को पकड़ा

Mamata Banerjee बनाम Ritabrata गुट: TMC के सिंबल पर आयोग की अहम बैठक आज