यूपी में अब सप्ताह में 6 दिन खुलेंगे बाजार, सिर्फ रविवार को बंदी, जानें पूरी गाइडलाइन

By अभिनय आकाश | Aug 11, 2021

वीकेंड लॉकडाउन से परेशान यूपी वालों के लिए अच्छी खबर आ गई है। यूपी में शनिवार को कोरोना कर्फ्यू हटाया गया। यूपी में अब रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा। शनिवार का वीकेंड लॉकडाउन हटा दिया गया है। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ बैठक की और इस दौरान राज्य में लागू 2 दिवसीय साप्ताहिक कर्फ्यू में राहत देने का ऐलान किया गया। जिसके बाद अब शनिवार को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बाजार खुले रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार मानसून सत्र में ला सकती है जनसंख्या नियंत्रण कानून का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अफसरों से वीकेंड लॉकडाउन पर विचार करने को कहा था। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस काफी हद तक काबू में आ गया है। ऐसे में अब यूपी पूरी तरह से अनलॉक प्रक्रिया की ओर बढ़ रहा है। लोगों का मास्क पहनना ज़रूरी होगा. सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना भी ज़रूरी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Kolkata-Mumbai Air India Flight Hijack Threat | टेक-ऑफ से ठीक पहले मिला हाईजैक का गुप्त नोट... कांप उठे यात्री, खाली कराया गया विमान!

Mother Dairy ने दूध की कीमतें 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाईं, दिल्ली-एनसीआर में लागू होंगी नई दरें

सर्दियों में Dry Skin से हैं परेशान? मॉइश्चराइजर की जगह अपनाएं ये Skin Care Tips

Assam में सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के 5 डिब्बे और इंजन बेपटरी, 4 यात्री घायल