मार्लेना ने तो बाप बदल लिया, आतिशी को लेकर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, केजरीवाल बोले- जनता देगी जवाब

By अंकित सिंह | Jan 06, 2025

भाजपा के कालकाजी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी एक और विवाद में घिर गए जब उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर उनके उपनाम को लेकर निशाना साधा। रोहिणी में एक 'परिवर्तन रैली' में, जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बाद में संबोधित किया, बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी ने अपना उपनाम मार्लेना से बदलकर सिंह कर लिया। उन्होंने कहा कि यही मार्लेना (आतिशी द्वारा पहले इस्तेमाल किया गया उपनाम) सिंह बन गई। केजरीवाल ने अपने बच्चों को दिलाई थी भ्रष्ट कांग्रेस के साथ न जाने की कसम, मार्लेना ने बदला पिता पहले वो मार्लेना थीं, अब सिंह बन गई हैं। यही उनका चरित्र है। 

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा महिला विरोधी है, यह खुला रहस्य है और चिंता की बात यह है कि यही भाजपा दिल्ली की कानून-व्यवस्था की प्रभारी है। उन्होंने कहा कि रमेश बिधूड़ी का बयान बीजेपी की मानसिकता को दर्शाता है। अगर एक बीजेपी नेता जो सांसद रह चुका है और दिल्ली चुनाव 2025 के लिए पार्टी का उम्मीदवार है, ऐसा बयान दे सकता है, तो बीजेपी दिल्ली के लोगों को कैसे सुरक्षा प्रदान करेगी? उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में दिल्ली की महिलाएं रमेश बिधूड़ी के बयान और बीजेपी को करारा जवाब देंगी। 

इसे भी पढ़ें: Priyanka Gandhi के गालों जैसी सड़कें, विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस ने Ramesh Bidhuri को घेरा, AAP ने भी की आलोचना

वायरल वीडियो में बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के कथित बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैंने रमेश बिधूड़ी का पूरा बयान नहीं सुना है, लेकिन महिलाओं का समाज में विशेष योगदान है और हमें उनका सम्मान करना चाहिए, ऐसी किसी भी टिप्पणी से बचना चाहिए। लेकिन कांग्रेस को भी अपना दोहरा चरित्र छोड़ना होगा। हमारी सांसद हेमा मालिनी के बारे में जब कोई बयान आता है तो ताली बजाते हैं...लेकिन मैं फिर भी कहता हूं कि महिलाओं के अपमान के बारे में किसी को सोचना भी नहीं चाहिए।

प्रमुख खबरें

मुहर्रम पर महा-नरसंहार की साज़िश और 30,000 ज़हरीले कैप्सूल... 15000 ज़िंदगियों को तड़पा-तड़पा कर मारने का खौफनाक प्लान! आरोपी गिरफ्तार

Modi Cabinet में Reshuffle और Expansion 5 जुलाई को संभव, कई नये मंत्री बनेंगे, कई पुराने चेहरे बाहर होंगे!

Ram Mandir चोरी Case: Ayodhya में 8 आरोपियों को नहीं मिलेगा वकील, स्थानीय Bar ने किया पूर्ण बहिष्कार, केस लड़ने वालों पर लगेगा 5 लाख जुर्माना

Karachi Attack में भारत को घसीटना पाक को पड़ा भारी, इधर से India ने दिया जवाब, उधर Taliban ने भी Islamabad पर किया पलटवार