Maruti Suzuki Q4 Results: जबरदस्त बिक्री के बाद भी मुनाफा घटा, जानें Share पर क्या होगा असर?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2026

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 6.45 प्रतिशत घटकर 3,659 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में उसे 3,911.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कंपनी की परिचालन आय 28.2 प्रतिशत बढ़कर 52,462.5 करोड़ रुपये हो गई जो 2024-25 की समान तिमाही में 40,920.1 करोड़ रुपये थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 48,125.3 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 37,585.5 करोड़ रुपये था।

प्रमुख खबरें

Amit Shah का निजी सचिव बनकर ठगी करने वाला ओडिशा में अरेस्ट

परिसीमन से बिना वोट बदले प्रभावित हो सकते हैं चुनाव नतीजे: Yogendra Yadav

Russia Ukraine War: हवाई हमलों में 6 की मौत, Moscow का 1,000 से अधिक यूक्रेनी Drone गिराने का दावा

Gorakhpur में Yogi Adityanath ने विकास कार्यों की समीक्षा की, तय समय पर काम पूरा करने का आदेश