मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री दिसंबर में 20% बढ़ी, दिसंबर 2020 में बिकीं 1,33,296 यूनिट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री दिसंबर में 20.2 प्रतिशत बढ़कर 1,60,226 इकाई हो गई। एमएसआई ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में 1,33,296 इकाइयां बेची थीं। कंपनी ने बताया कि घरेलू बिक्री दिसंबर 2020 में 17.8 प्रतिशत बढ़कर 1,46,480 इकाई हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 1,24,375 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री में 4.4 प्रतिशत बढ़ कर 24,927 इकाई हो गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 23,883 इकाई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर