देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने 15 लाख लोगों को दिया सुरक्षित ड्राइविंग की ट्रेनिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा है कि उसने अपने ड्राइविंग स्कूलों के जरिये 15 लाख लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया है। कंपनी ने अपना पहला मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल (एमएसडीएस) 2005 में खोला था। फिलहाल कंपनी के देश के 238 शहरों में 492 चालक प्रशिक्षण केंद्र हैं। करीब 1,400 विशेषज्ञ लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग का प्रशिक्षण देते हैं।

इसे भी पढ़ें: RBI ने IDBI बैंक पर लगा प्रतिबंध हटाया, बैंक के शेयर 18 प्रतिशत चढ़ा

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘एमएसडीएस में हमारा उद्देश्य प्रत्येक आवेदक को सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण देना है। साथ ही उन्हें वाहन के रखरखाव और आपात स्थिति से निपटने के बारे में भी बताया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एमएसडीएस के जरिये हम 15 लाख लोगों को सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने का प्रशिक्षण दे चुके हैं। यह हमारी वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से ड्राइविंग का ज्ञान देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन

Mekedatu Dam: केंद्र के अधिकारियों के स्थल निरीक्षण पर तमिलनाडु के CM विजय ने PM Modi को लिखा पत्र