Pakistan के पूर्व ISI चीफ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, मरियम नवाज ने की कोर्ट मार्शल करने की मांग

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि जांच एजेंसियां देश की खुफिया इकाई आईएसआई के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ जांच कर रही है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन की मुख्य आयोजक मरियम नवाज ने अपने और अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पूर्व स्पाईमास्टर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के "तत्काल" कोर्ट मार्शल की मांग की थी। इससे पहले अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के कोर्ट मार्शल की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: US report on india pakistan: मोदी सरकार सेना को दे सकती है पाकिस्तान पर हमले का आदेश? अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा दावा

पिछले हफ्ते इमरान खान ने जनरल बाजवा पर उनकी पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया था। खान ने आरोप  लगाते हुए कहा था कि “जनरल बाजवा मुझे कुचलना चाहते थे। अगर कोई सोचता है कि मैं झुकूंगा तो ऐसा कभी नहीं होगा। जनरल बाजवा के खिलाफ आंतरिक सैन्य जांच होनी चाहिए। रूस के खिलाफ भाषण देने के लिए उनका कोर्ट-मार्शल होना चाहिए, जब मैं सस्ते दरों पर तेल खरीदने के लिए वहां गया था।

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी