राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी भीषण आग, बाघों समेत अन्य वन्यजीवों पर मंडरा रहा खतरा

By अनुराग गुप्ता | Mar 29, 2022

जयपुर। राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में भीषण आग लगी है जो 20 किमी से ज्यादा के क्षेत्र में फैल गई है। जिसकी वजह से बाघों समेत अन्य वन्यजीवों पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला हुआ है और लगातार पानी का छिड़काव कर रहे हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। 

आग बुझा रहे हैं वन विभाग के कर्मचारी

सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगी आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के 250 से अधिक कर्मचारियों ने भी मोर्चा संभाला हुआ है और वह आग बुझाने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें कि सरिस्का टाइगर रिजर्व के जिस क्षेत्र की तरफ आग फैल रही है उस तरफ कई बाघ रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगी आग, जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल की ताजा कीमतें 

अलवर के डीएफओ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि हमें दो दिन पहले आग लगने की सूचना मिली थी। हमने आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली। 9 वर्ग किमी क्षेत्र अभी आग की लपटों में है। हम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि यह घाटी में न फैले। आग पर काबू पाने के बाद नुकसान का आंकलन होगा।

प्रमुख खबरें

Share Market में भारी बिकवाली के बीच Rupee की रिकवरी, $20.72 Billion के Foreign Inflow ने बढ़ाई मुद्रा की ताकत

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त 2026 से महंगी होंगी मारुति की कारें, ग्राहकों पर पड़ेगा ₹30,000 तक का बोझ

पड़ोस के हालात से लें सबक! PM के आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन गलत मिसाल, सरकारी सूत्रों ने कहा- परिपक्व Democracy में ऐसा नहीं होता

इधर South China Sea में चीन का हमला, उधर ब्रह्मोस पर फिलीपींस का बड़ा ऐलान