Bangladesh में झुग्गी बस्ती में भीषण आग, हजारों बेघर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2025

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक घनी आबादी वाली झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से 1,500 झोपड़ियां जल गईं, जिससे हजारों लोग बेघर हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दमकल सेवा के निदेशक मोहम्मद ताजुल इस्लाम चौधरी ने बताया कि लगभग 1,500 झोपड़ियां जली हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 160 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली इस बस्ती में लगभग 60,000 परिवार रहते हैं। यह झुग्गी बस्ती ढाका के पॉश इलाके गुलशन और बनानी इलाकों के बीच स्थित है।

दमकलकर्मियों ने बताया कि संकरी गलियों के कारण उन्हें घटनास्थल तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। वर्ष 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार ढाका की आबादी एक करोड़ से अधिक है और यहां सैकड़ों झुग्गियां हैं जिसमें बड़ी संख्या में लोग रहते हैं।

प्रमुख खबरें

दिलीप घोष ने Kalyan Banerjee पर हमले को बताया नाटक, कहा यह सब उन्हें शोभा नहीं देता

RCB की जीत पर बधाई, पर IPL Final अहमदाबाद में होने पर Shivakumar ने लगाया बड़ा आरोप

पिछले साल 11 मौतों से लिया सबक, IPL Trophy जीतने के बाद भी RCB नहीं निकालेगी Victory March

बच्चों को Online खतरों से बचाने के लिए Malaysia का सख्त कानून, 16 साल से कम उम्र के लिए Social Media बैन