Railway NFR Sports Quata: NFR में स्पोर्ट्स कोटे के तहत बिना परीक्षा बंपर भर्ती, खिलाड़ियों के लिए Golden Opportunity

By अनन्या मिश्रा | Aug 11, 2026

रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर आई है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत 56 पदों पर भर्ती शुरूकर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए देशभर के पात्र भारतीय खिलाड़ी आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन प्रोसेस 25 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। ऐसे में योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

बता दें कि इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के लिए विभिन्न खेल शामिल किए गए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से नीचे बताए गए खेल शामिल हैं। 

बास्केटबॉल

बॉक्सिंग

क्रिकेट

गोल्फ

कबड्डी

पावरलिफ्टिंग

तीरंदाजी

फुटबॉल

एथलेटिक्स

बैडमिंटन

टेबल टेनिस

वॉलीबॉल

वेटलिफ्टिंग

क्वालिफिकेशन

वहीं इस भर्ती के लिए लेवल 2 और लेवल 3 के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है।

लेवल-1 पद के लिए योग्यता

10वीं पास/आईटीआई/एनसीवीटी से राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC)। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास 01 अप्रैल 2024 या उसके बाद की मान्य खेल उपलब्धियां होना जरूरी है।

लेवल-2/3

इन पदों पर भर्ती के लिए अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय लेवल की निर्धारित प्रतियोगिताओं में भागीदारी/राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कम से कम तीसरा स्थान प्राप्त हो।

लेवल-1 के लिए

इन पदों पर उम्मीदवार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी होनी चाहिए या फिर निर्धारित स्थान प्राप्त किया होना चाहिए।

एज

कैंडिडेट्स की उम्र 01 जनवरी 2027 को 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आयु प्रमाण पत्र के लिए 10वी की मार्कशीट या प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

सैलरी

लेवल-1 - ग्रेड पे ₹1800

लेवल-2 - ग्रेड पे ₹1900

लेवल-3 - ग्रेड पे ₹2000

इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

सिलेक्शन प्रोसेस

यह भर्ती दो चरणों में पूरी की जाएगी। जिनमें पहले चरण स्पोर्ट्स ट्रायल, जोकि 40 अंकों का होगा। पहले चरण में उम्मीदवार को इस आधार पर अंक दिए जाएंगे कि उनकी खेल क्षमता कैसी है, फिजिकल फिटनेस, प्रदर्शन और कोच का मूल्यांकन किए जाएगा। इस चरण में 25 या फिर इससे ज्यादा अंक पाने वाले अगले चरण में हिस्सा लेंगे।

दूसरा चरण इंटरव्यू और मूल्यांकन के आधार पर होगा, जोकि 60 अंकों का है। इस चरण में खेल उपलब्धियों पर 50 अंक और क्वालिफिकेशन पर 10 अंक दिए जाएंगे।

जानें न्यूनतम योग्यता अंक

लेवल 1 के लिए - 60 अंक

लेवल 2 के लिए - 60 अंक

लेवल 3 के लिए - 65 अंक

जरूरी बातें

चयनित कैंडिडेट्स को दो साल की प्रोबेशन की अवधि पूरी करना जरूरी होगा।

नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को कम से कम 5 साल तक भारतीय रेलवे में सेवा दिए जाने का बॉन्ड भरना होगा।

कैंडिडेट्स को संबंधित पद के लिए मेडिकल मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।

स्पोर्ट्स ट्रायल में शामिल होने के लिए रेलवे की तरफ से कोई भी यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा। खिलाड़ियों को अपना केल उपकरण खुद लाना होगा।

पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो

हस्ताक्षर

10वीं/12वीं की मार्कशीट

आयु प्रमाण पत्र

जाति प्रमाणपत्र

खेल प्रमाणपत्र

EBC प्रमाणपत्र

आवेदन फीस

सामान्य और ओबीसी कैंडिडेट्स को आवेदन के लिए 500 रुपए देना होगा। वहीं एससी, एसटी, महिला, भूतपूर्व सैनिक, ईबीसी और अल्पसंख्यक उम्मीदवार को 250 रुपए देना होगा।

प्रमुख खबरें

T20WC में Suryakumar के कैच पर T. Dilip: वह एक असाधारण मैच जिताऊ कैच था!

Weight Loss Diet Plan: खराब Lifestyle से बढ़ा वजन? फॉलो करें यह 7 दिन का Healthy Dinner रूटीन

Afghanistan का जलवा! World Cup 2027 में सीधे क्वालीफाई, Rashid Khan का शानदार खेल

वंदे मातरम की अनिवार्यता पर शशि थरूर को होने लगी चिंता, बोले- नतीजा उलटा न हो जाए