MI के कीरोन पोलार्ड को धीनी की टीम के खिलाफ विजयी पारी खेलने पर है गर्व

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2021

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियन्स के आक्रामक बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड को चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच विजयी पारी खेलने का गर्व है और उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन की लोग लंबे समय तक बात करते हैं। पोलार्ड ने शनिवार को सुपरकिंग्स के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 87 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियन्स को अकेले दम पर जीत दिलाई। पोलार्ड ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘सुपरकिंग्स की टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हम इस मैच को आईपीएल की चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबला कह सकते हैं। जब आपके पास इतने अधिक अनुभव वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होते हैं।

इसे भी पढ़ें: CSK के खिलाफ मिली जीत को रोहित शर्मा ने बताया जिंदगी का सबसे रोमांचक मैच

पोलार्ड की पारी की बदौलत मुंबई ने 219 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया जो आईपीएल इतिहास का लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। पोलार्ड ने कहा, ‘‘काफी खिलाड़ी हैं जिनमें अपनी तरह की प्रतिभा है, काफी खिलाड़ी हैं जो अपनी अंतरराष्ट्रीय टीमों और विभिन्न फ्रेंचाइजियों के लिए क्रिकेट मैच जीतते हैं, इसलिए किसी का नाम नहीं ले रहा लेकिन खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ ओवर खेलकर टीम को जीत दिलाने का मौका मिलना अच्छा था। लेकिन यह टीम प्रयास था। कृणाल पंड्या की पारी अहम थी। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने हमें शुरुआत दी और इसके बाद हार्दिक पंड्या ने कुछ छक्के जड़े।

प्रमुख खबरें

Asian Games: 17 हजार खिलाड़ियों के रहने का दावा, क्या Indian Cricket Team की नाराजगी होगी दूर?

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से 1,050 लोगों की मौत, 4,000 लापता

दिल्ली में 400 यूनिट तक खपत वाले 2.30 लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल मिलेंगे

कोलकाता में छह घंटे की पूछताछ के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, भाजपा सरकार कर रही राजनीतिक बदले की कार्रवाई