मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाद शाही ईदगाह में कम हुई लाउडस्पीकर की आवाज

By अंकित सिंह | Apr 23, 2022

मथुरा (उप्र)। देश में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर को नियंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर भी लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई थी, अब उससे सटे ईदगाह में जुमे की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर नहीं बजा है। अपने आप में मस्जिद कमेटी की ओर से इसे बड़ा कदम माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि जुमे की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया गया। शाही ईदगाह मस्जिद के प्राधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी मस्जिद में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को नियंत्रित करने का फैसला किया है। 

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने की ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने की बड़ी तैयारी, 100 ग्राम पंचायतों को मिलेगी ओपन जिम

शाही मस्जिद के सचिव तनवीर अहमद ने कहा कि मस्जिद से तीन लाउडस्पीकरों को हटा दिया गया है और अब केवल एक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कम ध्वनि के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मस्जिद में इस्तेमाल हो रहे लाउडस्पीकार की आवाज परिसर से बाहर नहीं जाए। अहमद के मुताबिक, यह कदम उस सौहार्द को बनाए रखने के लिए है, जिसके लिए मथुरा प्रसिद्ध है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को मस्जिद से सटे श्री कृष्ण जन्मस्थान के भागवत भवन मंदिर में लगे लाउडस्पीकर को हटाने का फैसला मंदिर प्रशासन ने किया था। इससे पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में स्थित भागवत भवन की छत पर लगे लाउडस्पीकरों को बंद कर दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर ऐसा किया गया था। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया