राहत की बात, महानगरों में कम होने लगे कोरोना के केस, दिल्ली में 11684 तो मुंबई में 6149 नए मामले

By अंकित सिंह | Jan 18, 2022

देश के 2 महानगरों में कोरोनावायरस की रफ्तार कम पड़ती दिखाई दे रही है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी दिखाई दे रही है। सबसे पहले बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करते है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के नए मामले 11684 आए हैं जबकि 38 और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में दिल्ली में संक्रमण दर में भी गिरावट देखी गई है जो अब 22.47% पर आ गई है। सोमवार को यह 27.99 फ़ीसदी थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अस्पतालों में कुल 2730 मरीज फिलहाल भर्ती हैं जिनमें से 139 वेंटिलेटर पर हैं। पिछले 24 घंटे में 17516 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करते हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 6149 नए मामले आए हैं। सोमवार की तुलना में 193 ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 44084 है। मुंबई में सोमवार को 5956 नए मामले सामने आए थे। मुंबई में संक्रमण दर 12 फ़ीसदी के आसपास है। एक वक्त ऐसा भी आया था जब मुंबई में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या लगभग 20000 के ऊपर पहुंच गई थी। हालांकि पिछले कई दिनों से इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है। आपको बता दें कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 2,38,018 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,76,18,271 हो गई। संक्रमण के कुल मामलों में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के 8,891 मामले भी शामिल हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,36,628 हो गई है, जो कुल मामलों का 4.62 प्रतिशत है। देश में 230 दिन में उपचाराधीन मरीजों की यह संख्या सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 80,287 की वृद्धि दर्ज की गयी।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election : हाथरस के हींग बाजार की बदहाली व्यापारियों के बीच बड़ा मुद्दा

भूलवश भारतीय क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी नागरिक को पाकिस्तान रेंजर्स को सौंपा गया

Shimla में एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, लापरवाही के कारण हुई दुर्घटना

Karnataka: मुख्यमंत्री ने देवेगौड़ा के पोते की संलिप्तता वाले कथित ‘सेक्स स्कैंडल’ की जांच के आदेश दिए