जानें कौन हैं Matthew Breetzke? जिन्होंने वनडे डेब्यू पर शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Kusum | Feb 10, 2025

पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज 2025 का दूसरा मुकाबला सोमवार को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने 26 वर्षीय बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीत्जके को डेब्यू का मौका दिया। बतौर ओपनर उतरने के बाद ब्रीत्जके ने अपने पहले मैच में ही यादगार शतक ठोका और वर्ल्ड रिकॉर्ड रच डाला। उन्होंने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 148 गेंदों में 150 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। वह वनडे डेब्यू पर 150 रन की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ब्रीत्जके के अलावा 53 साल के वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी ने ये कारनामा नहीं किया। 

मैच की बात करें तो ब्रीत्जके के ऐतिहासिक पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 304/6 का स्कोर खड़ा किया। ब्रीत्जके ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ पहले विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की। उन्होंने जेसन स्मिथ के संग 93 रनों की पार्टनरशिप की। ब्रीत्जके ने वियान मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए चौथे विकेट के लिए 131 रन जोड़े। ब्रीत्जके 46वें ओवर में मैट हेनरी काशिकार बने। उन्होंने माइकल ब्रेसवेल को कैच थमाया। काइल वेरिन्ने और सेनुरन मुथुसामी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। 

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर