मध्य प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 638 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 638 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 19,643 तक पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 682 हो गयी है। मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में पांच, भोपाल में दो और ग्वालियर और सीहोर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 278 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 125,उज्जैन में 71,बुरहानपुर में 23, सागर में 22, खंडवा में 17, जबलपुर में 16,खरगोन में 15,देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 93 नये मामले इन्दौर में आये हैं, जबकि भोपाल में 89, मुरैना में 68, ग्वालियर में 38, जबलपुर में 37, शाजापुर में 27, खंडवा में 25 और दतिया में 24 नये मामले आये। बाकी नये मामले अन्य जिलों से आये हैं। 

इसे भी पढ़ें: MP में 25 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के बाद शिवराज सरकार की विदाई हो जायेगी: पटवारी

प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 44 जिलों में बुधवार को कोरोना वायरस के ये नये संक्रमित मरीज पाये गये हैं। केवल आठ जिलों बुरहानपुर, पन्ना,बालाघाट, कटनी, सीधी, अनूपपुर, डिण्डोरी एवं सिवनी में आज कोई कोरोना वायरस संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 19,643 संक्रमितों में से अब तक 13,908 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 5,053 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 333 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,868 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर