कोरोना टीका कार्यक्रम में सभी सरकारें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आयें : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार से देश भर में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने की मुहिम में सभी सरकारों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सामने आने और पूंजीपतियों से अभियान में आर्थिक सहयोग देने की अपील की है। बसपा प्रमुख ने शनिवार को अपने ट्वीट में कहा, “ देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के आज से प्रारंभ हुए कार्यक्रम को सभी सरकारें दलगत राजनीति एवं स्वार्थ से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ सफल बनाने के लिए खुलकर सामने आऐं।”

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना वायरस से 80 की मौत, 15853 नए मामले सामने आए

उन्होंने विदेशी मदद की पेशकशों की भी सराहना की। अपने सिलसिलेवार ट्वीट में मायावती ने कहा,“ देश में कोरोना प्रकोप की बेकाबू होती जा रही स्थिति के परिणामस्वरूप वर्षों बाद विदेश से अनुदान एवं चिकित्सीय आपूर्ति लेने को लेकर किए गए भारत के नीतिगत परिवर्तन के बाद जो भी देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं, वह सराहनीय है। बसपा सुप्रीमो ने इससे देश के हालात थोड़े बेहतर होने की उम्मीद जताई।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया