मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा होगा : केशव प्रसाद मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां प्रदेश में विकास की गंगा बहने का दावा करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश का 2022 में (प्रदेश में सत्ता में आने) का सपना मुंगेरीलाल के सपने जैसा होगा। इसके साथ ही मौर्य ने अखिलेश, कांग्रेस नेताओं राहुल और प्रियंका गांधी वाद्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ट्विटर वाले नेता हैं और सिर्फ ट्विटर पर ही राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल में सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही सड़क पर आम जनता की मदद के लिए नजर आए, जबकि विपक्षी दलों के सभी नेता गायब रहे।

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने सेना के मेजर को श्रद्धांजलि दी, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता

हम विकास की बात करते है और वो जाति की बात करते है।’’ उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव, गुंडों और माफियाओं के दम पर भाजपा की जीत नहीं रोक पाएंगे और उनकी पार्टी 2022 का विधानसभा चुनाव और 2024 का आम चुनाव भी जीतेगी। अप्रैल 2020 में हुए यूपी पंचायत चुनाव में सपा का प्रदर्शन अच्छा रहा था। ऐसे में अखिलेश यादव उत्साहित हैं और विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने पिछले दिनों एक ट्वीट कर कहा था कि महिला और युवाओं की एक नई राजनीति जन्म ले रही है तथा 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक क्रांति होगी। उधर, बहुजन समाज पार्टी ऐलान कर चुकी है कि वह यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम