मायवती का योगी सरकार पर प्रहार, कहा- यह समाज सब कुछ जानता है, नहीं होगा गुमराह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर जबरदस्त प्रहार करते हुये एक के बाद चार ट्विट किये। मायावती ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि बीजेपी द्वारा केवल रामराज्य की बात करने से यूपी की गरीब जनता का विकास एवं उत्थान आदि होने वाला नहीं है और न ही उन्हें जुल्म-ज्यादती से निजात ही मिलने वाला है बल्कि श्रीराम के उच्च आदर्शों पर चलकर सरकार चलाने से ही यह सब सम्भव हो सकता है, जिसपर यह सरकार चलती हुई नजर नहीं आ रही है। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि बीजेपी की जातिवादी कार्यशैली से दुःखी होकर अब उससे अलग होकर ब्राह्मण समाज के बीएसपी से जुड़ते हुये देख इन्हें यह कह रहे हैं कि तिलक, तराजू की बात करने वाले अब परशुराम की बात कर रहे हैं। लेकिन यह समाज काफी बुद्धिमान है। इनके बहकावे में नहीं आयेगा। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता