मायावती का दावा, यूपी में सरकार बनाएगी बसपा व योगी को वापस मठ में भेजेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022

वाराणसी (उप्र)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके मठ में वापस भेज देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पिछले पांच वर्षों में संकीर्ण, जातिवादी मानसिकता के साथ काम करने और दलितों, पिछड़ों तथा मुसलमानों को हर स्तर पर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। बसपा प्रमुख ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, आप लोगों की भीड़ व जोश को देखकर ऐसा लग रहा है कि आप लोग इस बार फिर से बसपा के नेतृत्व में बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और अपनी बहन जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री भी बनाएंगे। तभी आप लोग योगी जी को उनके मठ में वापस भेज सकेंगे, जहां उनकी सही जगह है। 

इसे भी पढ़ें: क्या जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं स्वामी प्रसाद मौर्य ? कही यह अहम बात

उन्होंने कहा, योगी जी को मठ में भेजना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में जातिवादी और संकीर्ण मानसिकता के तहत चलकर खासकर दलितों, अन्य पिछड़े वर्गो के लोगों की हर स्तर पर काफी उपेक्षा की। मुसलमानों के विकास व उत्थान एवं उनकी सुरक्षा आदि की तरफ तो इस पार्टी की सरकार ने ध्यान नहीं ही दिया बल्कि द्वेष की भावना के तहत अधिकांश फर्जी मामलों में फंसा कर उन्हें उजाड़ने और तबाह करने का काम किया है। बसपा अध्यक्ष ने दावा किया कि इसी तरह का बुरा हाल इस बार सवर्णों, खासकर ब्राह्मणों का भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इसलिए इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार और उसके मुख्यमंत्री को सत्ता से बेदखल कर उन्हें वापस न आने देने की सजा देने का समय आ गया है। 

प्रमुख खबरें

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

चंदा चोरी विवाद और लेटर वॉर के बीच Ram Mandir की मीटिंग, Nripendra Misra और चंपत राय के बीच बढ़ती दूरियों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Varanasi Ganga Flood: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, NDRF अलर्ट पर, 84 घाट डूबे

Home Decor Tips: कम बजट में घर को दें Stylish Look, अपनाएं ये आसान Interior Hacks