बसपा प्रमुख मायावती ने दी ईद की मुबारकबाद, कोरोना नियमों का पालन करने की दी सलाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बुधवार को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी और कोरोना वायरस की रोकथाम में उच्चतम न्‍यायालय के कदमों की सराहना करते हुए केंद्र और राज्‍य सरकारों से संक्रमण के प्रति गंभीर होकर जनता की भलाई के लिए काम करने की अपील की। बसपा प्रमुख ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘ईद अल अजहा की सभी को दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं। अपने परिवार एवं पड़ोसियों की सुरक्षा एवं भलाई के लिए जरूरी है कि सभी कोरोना वायरस के नियमों का पूरा पालन करते हुए बिना भीड़भाड़ के ईद मनाएं।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस से बचाव एवं इसकी रोकथाम के लिए माननीय न्यायालयों ने देर से ही सही, लेकिन सराहनीय कदम उठाया। अब सभी सरकारें भी कोरोना वायरस के प्रति अति-गंभीर होकर जनता की भलाई का पूरा ध्यान रखें एवं लोग भी टीका जरूर लगवाएं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता