By नीरज कुमार दुबे | May 23, 2018
बैंगलुरु। उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिहाज से आज एक प्रमुख दिन रहा। कर्नाटक में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा मुखिया मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव तथा रालोद प्रमुख अजित सिंह भी पहुँचे। इसके अलावा भी विभिन्न दलों के नेताओं का यहाँ जमावड़ा रहा। लोकसभा चुनावों को देखते हुए इस विपक्षी एकता के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के खिलाफ चुनाव में संयुक्त विपक्ष उतर सकता है ताकि भाजपा को हराया जा सके।