Mayawati ने नेताओं की अमर्यादित बयानबाजी पर जताई चिंता, कहा BJP-Congress की तकरार से बिगड़ा माहौल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 27, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक विवादित बयान और विरोधस्वरूप भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के देशव्यापी प्रदर्शन के बीच मंगलवार को सभी राजनीतिक दलों की अशोभनीय टीका-टिप्पणी व बयानबाजी की बढ़ती हुई होड़ को अनुचित करार दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट में कहा, भारतीय राजनीति में आपसी विश्वास, द्वेष, कटुता, आरोप-प्रत्यारोप आदि का स्तर, गिरते-गिरते अब व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी बेलगाम होकर असंसदीय, अमर्यादित, अपमानजनक, संकीर्ण व जातिवाद से ग्रसित होता हुआ, हिंसक बयानबाजी तक पहुंच जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा कि यह देश की गरिमा व मान-मर्यादा आदि के लिए भी अति-चिन्तनीय है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘ऐसे में नेताओं के बीच नाक की लड़ाई स्थिति को और भी अधिक विषम बना रही है, जबकि जनता की चाहत देश की बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि ज्वलंत समस्याओं के निदान पर सभी का ध्यान केन्द्रित करने की है। बसपा प्रमुख ने कहा, ऐसे में ख़ासकर सभी पार्टियों व उनके नेताओं के बीच अशोभनीय टीका-टिप्पणी व बयानबाजी का बढ़ती हुई होड़ यहां राजनीतिक माहौल को और भी अधिक कड़वा व विषैला बना देगी।’’ उन्होंने कहा कि यह अनुचित है और सभी लोग इस ओर जरूर समुचित ध्यान दें तो यह बेहतर होगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विवादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को देश भर में भाजपा ने प्रदर्शन किया।

पटना में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता की ‘‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे’’ की टिप्पणी के जवाब में खरगे ने कहा था, ‘‘मोदी का बाप भी जाएगा।’’ यह घटना पटना में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई, जिसे खरगे संबोधित कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi में 1 नवंबर को Congress का प्रदर्शन, Shivraj बोले- सत्ता के लिए फैला रहे अराजकता

Hockey India में संन्यास की अटकलें खारिज, Jarmanpreet Singh की नजर Los Angeles Olympics पर

78 साल का इतिहास... इज़राइल में कभी किसी पार्टी को नहीं मिला पूर्ण बहुमत, क्या इस चुनाव में बदलेगा पुराना इतिहास?

TASMAC का नया नियम: तमिलनाडु में 1,000 रुपये से अधिक की Liquor खरीद पर डिजिटल भुगतान अनिवार्य