मोदी की चौकीदारी ने पैसे वालों को और अधिक धनी बनाया: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2019

नयी दिल्ली। बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुये कहा है कि मोदी की ‘चौकीदारी’ के बलबूते पैसे वाले लोग और अधिक धनी बन गये हैं। उन्होंने कहा कि मोदी का प्रपंच लोकसभा चुनाव में भाजपा को कोई लाभप्रद परिणाम नहीं दे पायेगा।  मायावती ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिये होने वाले मतदान के पहले शुक्रवार को प्रचार अभियान के अंतिम दिन उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि पिछले पांच साल के मोदी राज में दलित, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के लिये विकास के कोई काम नहीं हुये। 

इसे भी पढ़ें: मूर्ति के बजाय स्कूल, अस्पताल और सड़कें बनवाना पसंद करूंगा: अखिलेश

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के वादे अब तक अधूरे हैं वैसे ही भाजपा के घोषणापत्र में किया गया ‘अच्छे दिन’ का वादा भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब है लेकिन भाजपा की हालत बदतर है। मायावती ने जनसभा में मौजूद लोगों से भाजपा और कांग्रेस के बड़े वादों के जाल में नहीं फंसने का आह्वान करते हुये बसपा के उम्मीदवारों को चुनाव में जिताने की अपील की। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य