एमसीडी चुनाव: जदयू के लिए नौ अप्रैल को प्रचार करेंगे नीतीश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2017

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर अपनी पार्टी के पक्ष में नौ अप्रैल को दो रैलियों को संबोधित करेंगे। जदयू ने बुधवार को ही चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। यहां सात, जंतर मंतर स्थित पार्टी मुख्यालय पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली इकाई के प्रभारी संजय झा ने कहा, ‘‘शराबबंदी के बिहार मॉडल और सुशासन चुनाव प्रचार में पार्टी का पलड़ा भारी बनाएंगे।’’

 

दक्षिण दिल्ली के हरकेश नगर वार्ड से निर्दलीय पार्षद जीवन लाल झा और पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में जदयू में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि नीतीश जी हमारे प्रचार अभियान के लिए नौ अप्रैल को दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। झा ने कहा कि एक रैली उत्तरी दिल्ली में होगी जबकि दूसरी दक्षिणी दिल्ली में। हालांकि दोनों के स्थान अभी तय नहीं हुए हैं। पार्टी ने 12 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी की है। इनमें छह महिलाएं हैं। झा ने कहा कि तीसरी सूची भी जल्दी ही जारी की जाएगी।

 

प्रमुख खबरें

लंबे और घने बालों के लिए चमत्कार है कम नहीं यह नुस्खा! हेयर्स में अप्लाई करें नारियल तेल और प्याज का रस, पाएं मजबूत बाल

United States: ट्रंप ने ग्रीन कार्ड लॉटरी कार्यक्रम को स्थगित किया

Pete Davidson अब बन गए हैं डैडी कूल, Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत

भारत जर्सी पहन बहरीन में खेले पाक खिलाड़ी उबैदुल्लाह, पाक कबड्डी महासंघ की आपात बैठक, नियमों के उल्लंघन पर एक्शन तय