MCD Election Results: आदेश गुप्ता बोले- हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा, AAP के भ्रष्टाचार का किया पर्दाफाश

By अंकित सिंह | Dec 07, 2022

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। अब तक के रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा अब दूसरे नंबर पर है। पिछले 15 सालों से भाजपा दिल्ली में नगर निगम में शासन में थी। लेकिन इस बार उसे बड़ा झटका लगा है। हालांकि भाजपा को उम्मीद है कि आखरी परिणाम के नतीजे उस के पक्ष में आएंगे। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि नगर निगम चुनाव में हमने मुद्दों पर लड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि हमने आम आदमी पार्टी के झूठ और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा के नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। लेकिन मैं यह कह सकता हूं कि अंतिम नतीजे आना अभी बाकी है और भाजपा को बहुमत मिलने की उम्मीद है। 

 

इसे भी पढ़ें: AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर की जीत, सौरभ भारद्वाज के इलाके में बीजेपी को बढ़त, सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में यह है हाल


फिलहाल आम आदमी पार्टी ने 111 सीटें जीत ली है जबकि भाजपा ने सिर्फ 85 सीटों पर जीत हासिल की है। ऐसे में कहीं ना कहीं नतीजे को लेकर स्थिति स्पष्ट होती दिखाई दे रही है। दूसरी ओर आप नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता आप दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में अब सफाई होगी। वहीं, आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला। जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करे। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली ने उस 'कीचड़' का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी। हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: Aam Aadmi Party ने इस तरह जीत लिया दिल्ली का किला, क्या BJP के लिए बजी खतरे की घंटी


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। उन्होंने कहा कि लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी। आपको बता दें कि दिल्ली में नगर निगम की 250 सीटें हैं। इन 250 सीटों पर 4 दिसंबर को वोट पड़े थे। जबकि नतीजे आज आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा