MEA ने कहा, ब्रिटेन से नीरव मोदी के शीघ्र प्रत्यर्पण को लेकर काम कर रहा है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

नयी दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के ब्रिटेन से शीघ्र प्रत्यर्पण के लिये काम कर रहा है। नीरव मोदी दो अरब डॉलर के पीएनबी घोटाला मामले में प्रमुख आरोपी है। लंदन में नीरव मोदी की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद भारत का यह बयान आया है। 

इसे भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी को फिर वाराणसी से उम्मीदवार बनाये जाने पर क्या सोचते हैं काशी के लोग

कुमार ने कहा कि ब्रिटेन की ‘क्राउन प्रॉसेक्यूशन सर्विस’ ने भारत को 18 मार्च को बताया था कि ‘वेस्ट मिंस्टर मजिस्ट्रेट’ अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश ने नीरव मोदी के खिलाफ वारंट जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिये अनुरोध किया था जिसपर कार्रवाई करते हुए व्यापारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। ब्रिटेन की एक अदालत ने बुधवार को नीरव मोदी को 29 मार्च तक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप