रामनवमी के दिन बेंगलुरू में बंद रहेंगी मीट का दुकानें, BBMP ने जारी किया आदेश

By अनुराग गुप्ता | Apr 08, 2022

बेंगलुरू। कर्नाटक के वृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने रामनवमी के दिन मीट का दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि बीबीएमपी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली मीट की दुकानें और बूचड़खाने 10 अप्रैल दिन रविवार को बंद रहेंगी। आपको बता दें कि दिल्ली समेत कई शहरों में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद रखने को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। 

इसे भी पढ़ें: दक्षिण दिल्ली में मीट की दुकानें बंद! मोइत्रा बोलीं- जब चाहे मीट खाने का अधिकार मुझे संविधान देता है 

गाजियाबाद मेयर का यूटर्न

गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा ने नवरात्रि के दौरान मीट की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया था लेकिन 12 घंटे के भीतर ही महापौर ने अपना आदेश वापस ले लिया। दरअसल, महापौर ने एक आदेश जारी करते हुए मीट की दुकानों को नवरात्रि के दौरान बंद करने का आदेश दिया था। इस पर दुकानदारों को कहना था कि आज से पहले कभी भी नवरात्रि में दुकानें बंद नहीं हुई हैं। हालांकि महापौर ने अपना फैसला वापस ले लिया।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप