चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा मध्य प्रदेश में जल्द शुरू होगी मरीज मित्र योजना

By दिनेश शुक्ल | Jan 08, 2021

भोपाल। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही "मरीज मित्र योजना" शुरू की जायेगी। इसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग अपनी सेवाएँ नि:शुल्क रूप से चिकित्सा क्षेत्र में दे सकेंगे। यह बात उन्होंने शुक्रवार को शहडोल मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान ली गई समीक्षा बैठक में कही।

इसे भी पढ़ें: इंदौर और नीमच में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, चिकन मार्केट सात दिनों के लिए बंद

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि डॉक्टर्स चिकित्सा के साथ शिक्षक की भूमिका बखूबी निभाएं और नये विशेषज्ञ डॉक्टर्स तैयार करें। विभागाध्यक्ष आपसी सामंजस्य, सहयोग एवं सहभागिता से आगे बढ़ अपना अमूल्य योगदान दें। विभागाध्यक्ष, डीन और कमिश्नर एक साथ बैठकर मानव संसाधन सहित अन्य चिकित्सकीय आवश्यकता की व्यवस्थाओं के संबंध में विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लें और मेडिकल कॉलेज को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दें। इसके लिये निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों से भी सतत सम्पर्क बनायें। व्यवस्थाएँ सुदृढ़ करने में सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग भी सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमा आने वाले दिनों में बढे़गी ठंड

उन्होंने कॉलेज के विद्यार्थियों से पढ़ाई और कॅरियर के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव को ऐसा सुअवसर बहुत कम मिलता है, जब वह दूसरों की जान बचाता है। इसलिये डॉक्टर ईश्वरीय शक्ति से परिपूर्ण माना गया है, जो लोगों को नया जीवन देता है। उन्होंने छात्रों की माँग पर निर्देश दिये कि मेडिकल कॉलेज में लायब्रेरी 24 घंटे खुलवाने की पहल करें। साथ ही आवश्यक तकनीकी सुविधाएँ भी शीघ्र मुहैया करवाने को कहा। इस मौके पर विधायक मनीषा सिंह, जय सिंह मरावी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास