व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए नेपाल और भारत के बीच बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2019

काठमांडू। नेपाल और भारत के वरिष्ठ अधिकारियों ने दोनों देशों के व्यापार समझौतों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को पोखरा में मुलाकात की। भारतीय प्रतिनिधियों का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव (दक्षिण एशिया) भूपिंदर सिंह भल्ला कर रहे हैं। वहीं नेपाल के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय में संयुक्त सचिव रविशंकर सैजू कर रहे हैं।

व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सचिव स्तर की यह दूसरी बैठक है। दोनों देशों ने 2009 में इस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया था।

इसे भी पढ़ें- उज्ज्वला योजना के तहत तीन साल में दिए गए 6.31 करोड़ LPG कनेक्शन

अधिकारियों ने बताया कि दो दिन की बैठक के दौरान भारत समझौते को अद्यतन करने के नेपाल के प्रस्ताव पर जवाब देगा। नेपाल ने अगस्त, 2018 में नयी दिल्ली में आयोजित पहली बैठक में यह प्रस्ताव रखा था। पिछले साल अप्रैल में भारत और नेपाल दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को और मजबूत बनाने के लिए व्यापार समझौते के समीक्षा को लेकर सहमत हुए थे।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal