मेघालय सरकार ने राज्य में रात्रि कर्फ्यू छह जुलाई तक बढ़ाया, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2020

शिलांग। मेघालय सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए सोमवार को राज्य में रात्रि कर्फ्यू छह जुलाई तक बढ़ाने और असम के गुवाहाटी से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

इसे भी पढ़ें: मेघालय में कोरोना के चार और मरीज ठीक हुए: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने असम के गुवाहाटी से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “ सरकार ने असम में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए गुवाहाटी की सीमा से लगे मेघालय के बर्नीहाट, खानपारा तक जोराबाट में पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए रही शानदार, Sensex 411 अंक उछलकर 74,141 पर पहुँचा

Kerala में एक सहकारी बैंक के दो सुरक्षाकर्मी मृत पाए गए

Congress on Maharaja Remark | प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के शब्दों को दुर्भावनापूर्ण ढंग से तोड़-मरोड़कर पेश किया, महाराजा टिप्पणी पर कांग्रेस की सफाई

इजराइल और हमास के बीच समझौते को लेकर बढ़ते दबाव के बीच बाइडन और नेतन्याहू ने की बात