Gyanvapi पर फैसले के बाद महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान, कहा- भाजपा के नरेटिव को आगे बढ़ा रही कोर्ट

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2022

वाराणसी की जिला और सत्र अदालत की तरफ से अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति की उस दीवानी मुकदमे को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें ज्ञानवापी मस्जिद के टाइटल और उसके आसपास की भूमिक पर सवाल उठाया गया था। कोर्ट के फैसले पर हिंदू पक्ष की तरफ से खुशी जाहिर की गई थी वहीं मुस्लिम पक्ष ने इस पर ऐतराज जताया था। अब पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने इसको लेकर विवादित बयान दे दिया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कोर्ट के ज्ञानवापी के निर्णय पर मुझे अफसोस है क्योंकि कोर्ट अपने फैसलों को नहीं मान रही जिसमें उन्होंने 1947 के बाद सारे धार्मिक जगहों की यथास्थिति को बनाए रखने के लिए कहा था। कोर्ट भाजपा के नरेटिव को आगे बढ़ा रही है।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले पर अदालत के फैसले के बाद बोलीं उमा भारती, हमें उत्तेजित नहीं होना है

गुलाम नबी आजाद के 370 को लेकर दिए गए बयान पर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि यही भाजपा नागालैंड में अलग संविधान और झंडा दे रही है और उन लोगों से बात कर रही है जिन लोगों ने फौजी गाड़ी को उड़ाया था और हमारे 18 जवान शहिद हुए थे। मेरा मानना है कि (गुलाम नबी) आजाद जी की अपनी राय है। 

प्रमुख खबरें

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब

Kerala में CM Pinarayi Vijayan का बड़ा कदम, महिलाओं-ट्रांसविमेन को हर महीने मिलेगी Pension