PAK की जीत का जश्न मनाने वाले गिरफ्तार कश्मीरी छात्रों के लिए जागा महबूबा का प्रेम, PM मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

By अनुराग गुप्ता | Oct 30, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आगरा में देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार हुए छात्रों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। आपको बता दें कि आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर-12 में 24 अक्टूबर के दिन भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हुआ था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी और कुछ कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाया था। 

इसे भी पढ़ें: CDS रावत के बयान पर बोलीं महबूबा मुफ्ती, अत्याचार के अलावा केंद्र के पास कोई और उपाय नहीं 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने एक ट्वीट में लिखा था कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह लगेगा। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार कहा था कि 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 विश्व कप मैच के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय टीम के विरुद्ध असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग कर देश विरोधी टिप्पणी करते हुए शांति व्यवस्था भंग की गई है।

प्रमुख खबरें

Guwahati Nightclub Incident | गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से बर्बरता, बाउंसरों ने महिला से की मारपीट, कपड़े उतरवाने का भी आरोप

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Congress ने उतारे तीन प्रत्याशी, दो निवर्तमान MLC को फिर मौका

Asian Games | 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक

Punjab Congress अध्यक्ष बने Pargat Singh, बोले संगठन मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से करूंगा काम