By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2020
मुंबई। लक्जरी कार कंपनी मर्सडीज बेंज ने मंगलवार को कार ऋण के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत बैंक मर्सडीज के ग्राहकों को कई अन्य लाभ के साथ ‘आकर्षक’ ब्याज दरों पर कार ऋण उपलब्ध कराएगा। मर्सडीज ने एक बयान में कहा कि इससे कंपनी को एसबीआई के ग्राहकों तक आसान पहुंच उपलब्ध होगी और उसे बाजार में अपनी बढ़त बनाने में मदद मिलेगी। वहीं बैंक के ग्राहकों को मर्सडीज की बुकिंग पर कई अन्य विशेष लाभ मिलेंगे।