72 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं Meryl Streep, बिना डाइटिंग के ऐसे रखती हैं अपनी Wellness का ध्यान

By एकता | May 20, 2022

हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री माना जाता है। साल 1975 में हॉलीवुड डेब्यू करने वाली मेरिल का करियर चार दशक लंबा है। इतने लंबे करियर में अभिनेत्री ने 21 ऑस्कर, 32 गोल्डन ग्लोब, 6 ग्रैमी अवार्ड्स नामांकन अर्जित किए। जिसमें से उन्होंने 3 ऑस्कर, 8 गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स अपने नाम किये। मेरिल स्ट्रीप अपनी उम्दा अदाकारी के साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। अभिनेत्री की फिटनेस के चर्चे सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री जल्द ही अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगी। इस उम्र में भी मेरिल की फिटनेस देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। 72 वर्षीय मेरिल स्ट्रीप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिटनेस को लेकर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने इस उम्र में भी खुद को फिट रखा हुआ है। चलिए जानते हैं मेरिल स्ट्रीप के फिटनेस के राज जो उन्हें इस उम्र में भी शानदार बनाए हुए हैं।

संतुलित जीवन जीती हैं- मेरिल स्ट्रीप ने बताया कि वह एक संतुलित जीवन जीती हैं। वह हेल्दी खाने और एक्सरसाइज की मदद से अपनी दिनचर्या को संतुलित करती हैं। अभिनेत्री खुद को फिट रखने के लिए रोजाना तैराकी करती है।

इसे भी पढ़ें: Kim Kardashian Tapes: पब्लिसिटी के लिए क्रिस जेनर ने की थी लीक, किम को नहीं था कोई एतराज, सामने आए चौकाने वाले खुलासे

वजन कम करने पर ध्यान नहीं देती- अभिनेत्री ने बताया कि वह नयी अभिनेत्रियों की तरह अपने वजन कम करने पर ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवा महिलाओं को अपने वजन के बारे में चिंता करने की बजाय बेहतर चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखती हैं- मेरिल स्ट्रीप ने बताया कि वह अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ खाना खाती और बनाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से तनाव कम होता है और दिल. दिमाग पर इसका अच्छा असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Cannes 2022 | फूलों के लिबास में ऐश्वर्या राय ने की एंट्री, हिना और तमन्ना ने अदाओं से जीता दिल, हेली शाह के स्टाइल की चारों तरफ चर्चा

क्रेविंग को नियंत्रित नहीं करती- अभिनेत्री ने बताया कि अगर मुझे कुछ खाने का मन है तो मैं वह खाती हूँ। मैं अपने शरीर को स्वस्थ तरीके से संतुष्ट करती हूँ।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।